जनता को मौलिक सुविधायें को उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी वचनवद्ध है।

ग्वालियर। जनता को मौलिक सुविधायें को उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी वचनवद्ध है। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नही करती है, चाहे हमारी सरकार हो या न हो हम दिन-रात जनता के साथ खडे हुये है और यहां जनता को कोई भी परेशानी होगी वहां कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपना खून बहाने से भी पीछे नही हटेगा। यह बात आज 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार वार्ड क्रमांक 59 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक के व्यक्त किये। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हेवरन कंषाना, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, राम गोपाल झा, साहब सिंह बघेल, मयंक झा, भूपेन्द्र बघेल, अवधेश साहू, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के ब्लाॅक इंदरगंज के वार्ड क्रमांक 59 में सुबह 10 बजे उषा काॅवेंट स्कूल लभेडपुरा नाकाचन्द्रवदनी में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, महगांई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारी लडाई जनता के लिए धन-बल वाली तानाशाही सरकार से है। लेकिन फिर भी कांग्रेस हार मानने वाली नही है हमें जनता के लिये पूरे जोश के साथ खडा रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!