मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया आरओबी का निरीक्षण शेष कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

ग्वालियर में नव निर्मित विवेकानंद नीडम आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज)
जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते रोज ग्वालियर की
ट्रांजिट विजिट के दौरान विमानतल पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को नीडम आरओबी का
निरीक्षण कर शेष काम शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि शेष कार्य पूर्ण होते
ही आरओबी का लोकार्पण कर इसे जनता के लिये खोल दिया जायेगा।
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भी नीडम आरओबी के शेष
कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभागीय आयुक्त श्री मनोज
खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित अन्य संबंधित
अधिकारियों से चर्चा की। व्हीसी के माध्यम से उन्होंने कहा नव निर्मित आरओबी की कमियों को
तत्परता से पूर्ण कराया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने
शनिवार को नीडम आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने आरओबी पर रोशनी के लिये किए जा रहे
विद्युतीकरण, शेष रोड फर्निशिंग, आरओबी के दोनों ओर की कॉलोनियों को सड़क सुरक्षा मानकों के
अनुसार जोड़ने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद सेतु निगम के कार्यपालन
यंत्री को दिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि कॉलोनियों को पुल से जोड़ने का काम इस तरह से
किया जाए, जिससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की स्थिति न बने। आरओबी पर प्रोपर ढंग से रेडियम
लगाने और डिवाइडर सहित जरूरत के मुताबिक स्पीड ब्रेकर बनाने की हिदायत भी उन्होंने निरीक्षण
के दौरान दी।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया आरओबी का निरीक्षण 3

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!