बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, 10 सितंबर से ग्वालियर में दिखने लगेगा असर, 11 को वर्षा के आसार

11 सितंबर को तेज वर्षा हो सकती है। यह वर्षा का आखिरी दौर है। उसके बाद वर्षा घटने लगेगी।

तापमान पहुंचा 37.6 डिसे, प्रदेश में सबसे गर्म रहा ग्वालियर

ग्वालियर मानसून की बेरुखी के चलते शहर भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। 47 दिन बाद शहर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जाे सामान्य से 4.4 डिसे अधिक रहा। इस कारण गर्मी ने बेहाल कर दिया। गर्मी अधिक होने की वजह से हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन यह राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो चुका है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका असर 10 सितंबर से दिखने लगेगा। इस दिन मध्यम वर्षा के आसार रहेंगे। 11 सितंबर को तेज वर्षा हो सकती है। यह वर्षा का आखिरी दौर है। उसके बाद वर्षा घटने लगेगी। इस सिस्टम के गुजर जाने के बाद नया सिस्टम बनेगा, लेकिन वह इतना असरदार नहीं रहेगा। इस सिस्टम से हल्की वर्षा मिलेगी।

बंगाल की खाड़ी में मानसून गतिविधि सुस्त हो गई थी। हवा में नमी आना बंद हो गई। हवा का रुख भी उत्तर पश्चिमी हो गया था, जिससे आसमान साफ हो गया था। इस कारण ग्वालियर सहित अंचल में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। 20 जुलाई 2022 को अधिकतम तापमान 37.1 डिसे दर्ज हुआ था, मानसून के सक्रिय रहने से तापमान नहीं बढ़ा सका था। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिसे पर पहुंच गया। 47 दिन बाद लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर जाने से गर्मी की चुभन भी अधिक थी।

मानसून ट्रफ लाइन पहुंची गुना व कोटाः

-मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में थी, जिसकी वजह से मानसून ब्रेक आ गया था। बंगाल की खाड़ी के सक्रिय होने से मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति में आ गई। बुधवार को ट्रफ लाइन गुना-कोटा होते हुए गुजर रही है। इसके सामान्य स्थिति में आने से बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू होगी।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवातीय घेरे के साथ सक्रिय है। इसके आगे बढ़ने पर बादल छाएंगे और वर्षा की संभावना बढ़ेगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

जिले में औसत से नीचे पहुंची वर्षाः

-मानसून ब्रेक होने की वजह से जिले में वर्षा औसत से नीचे पहुंच गई। जिले में 7 सितंबर तक 627.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 522.3 मिमी वर्षा हुई, सामान्य से 17 फीसद कम है। दो दिन वर्षा नहीं होती है ताे जिला रेड जोन में आ सकता है।

-दतिया भी रेड जोन में है। यहां पर 36 फीसद कम वर्षा है।

तापमान की स्थितिः

अधिकतम तापमान-37.6 डिसे

-न्यूनतम तापमान-25.2 डिसे

-शहर में कुल वर्षा-574.6 मिमी

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 26.4

08:30 31.0

11:30 35.2

14:30 36.6

17:30 34.0

वर्जन-

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। ग्वालियर चंबल संभाग में 10 व 11 सितंबर को वर्षा के आसार हैं। उसके बाद वर्षा घटने लगेगी। इस सिस्टम के बाद भी बंगाल की खाड़ी सक्रिय रहेगी, उसके असर से हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!