CG Weather Update : बस्तर क्षेत्र में आज हो सकती है भारी वर्षा, छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 1068.1 मिमी वर्षा

CG Weather Update : अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई।

CG Weather Update : बस्तर में फिर से झमाझम वर्षा हो सकती है। निम्न दाब के एक क्षेत्र के बनने से प्रदेश के अन्य भागों में भी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से दिन भर उमस रही। हालांकि दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में खंड वर्षा भी हुई। अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई।

डोंडी-डोंगरगांव चार सेमी, गीदम तीन सेमी वर्षा, चारामा दो सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। प्रदेश भर में एआरजी सारंगढ़ का तापमान सर्वाधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश भर में अभी तक 1068.1 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से सात प्रतिशत अधिक है।

मानसून की विदाई जल्द

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह के बाद से मानसून की विदाई होनी शुरू हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर आखिर तक मानसून की विदाई हो जाएगी। इस प्रकार पिछले वर्ष की अपेक्षा दस दिन पहले मानसून विदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!