Jabalpur Weather update : जबलपुर में अब तक 50.4 इंच वर्षा, औसत वर्षा से महज 1.6 इंच दूर, फिर सक्रिय हो रहा है मानसून सिस्टम

इस मानसून सीजन में इंद्रदेव प्रदेश के साथ जबलपुर पर भी मेहरबान हैं। इस बार झमाझम बारिश से जबलपुर में औसत बारिश 52 इंच के करीब पहुंच गई है। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा का क्रम थमा नहीं है।

इस मानसून सीजन में इंद्रदेव प्रदेश के साथ जबलपुर पर भी मेहरबान हैं। इस बार झमाझम बारिश से जबलपुर में औसत बारिश 52 इंच के करीब पहुंच गई है। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा का क्रम थमा नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अभी यह सिलसिला जारी रहेगा। मानसून सीजन में वर्षा का कुल आंकड़ा 1280.5 मिलीमीटर यानी 50.4 इंच वर्षा को पार गया। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में औसतन 52 इंच वर्षा होती है। वहीं गत वर्ष मानसून सीजन में महज 24.6 इंच ही वर्षा हुई थी

18 से फिर सक्रिय हो रहा नया सिस्टम-

मौसम विभाग के मुताबिक अभी पांच दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है वहीं 18- 19 सिंतबर को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

तापमान में आई मामूली गिरावट

वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री से मामूली रूप से कम होकर 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री से मामूली रूप से कम होकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

दूसरी तरफ शहर में हो रही बारिश से नदियां नाले उफान पर हैं। शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बरगी बांध के भी 13 गेट दो दिन पहले ही खोल दिए गए हैं। इसके कैचमेंट एरिया में भी अच्छी बारिश होने की वजह से बांध में जल की आवक बढ़ गई है।

तापमान

अधिकतम 29.9

न्यूनतम 22.4

आर्द्रता – 90- 73

पूर्वानुमान

जबलपुर सहित संभाग के अनेक स्थानों पर वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है।

पूर्वानुमान – अधिकतम – न्यूनतम

जबलपुर

16 सितंबर- 31.0 – 23.0

17 सितंबर -32.0 – 24.0

कटनी

16 सितंबर- 30.2- 23.1

17 सितंबर – 31.5 – 22.6

मंडला

16 सितंबर- 31.0 – 22.0

17 सितंबर – 32.0 – 23.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!