LIVE Chandigarh University: छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, महिला आयोग भी पहुंंचा, जानिए पूरा मामला

LIVE Chandigarh University: मोहाली की चडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा मचा है। एक छात्र द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने के बाद मामलाे का खुलासा हुआ। वीडिया बनाकर हिमाचल में किसी लड़के को भेजे जा रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है।

LIVE Chandigarh University: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से शर्मसार करने वाली खबर है। जानकारी के मुताबिक, यहां के गर्ल्ड होस्टल से 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। मामले सामने आने के बाद से पीड़ित लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं। इतना ही नहीं, एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश भी की, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की अलग ही कहानी बता रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो बनाकर वायरल किए जाने वाली बात गलत है। किसी छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश भी नहीं की है। जिस छात्रा ने यह आरोप लगाया है, उल्टा वही अपने वीडियो बनाती थी।

आपत्तिजनक वीडियो लीक विवाद पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा है कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए आई हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Chandigarh University Case : केस दर्ज, पुलिस जांच शुरू

पूरे मामले में ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है और आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया है। मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि अब तक की जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा ने वीडियो बनाए और प्रसारित किए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की मौत की सूचना नहीं है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लड़कियों ने एक छात्रों को पकड़ रखा है। लड़कियों का कहना है कि यही छात्रा वीडियो बनाती थी। यह भी पता चला है कि छात्रा यह वीडियो हिमाचल में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत ले लिया है। पता लगाया जा रहा है कि वो ऐसा क्यों करती थी? क्या लड़का उसको ब्लैकमेल कर रहा था? साथ ही पुलिस की कोशिश है कि लड़कियों के इन आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से हटाया जाए।

यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, पुलिस पहुंची

मामला सामने आने के बाद अन्य छात्राएं भी एकजुट हो गईं। बीती रात बड़ी संख्या में छात्राएं यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर जमा हो गई और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जरूरी एक्शन लेने का आश्वासन दिया। गेट नंबर 2 के गार्ड के अनुसार, पुलिस के आने के बाद बच्चे शांत हो गए। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पूरे घटनाक्रम से इन्कार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!