Mahakal Lok Ujjain: 12 अक्टूबर से श्रद्धालुओं को मिलेगा ‘महाकाल लोक’ में प्रवेश

मालूम हो कि ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन, प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। महाकाल

लोक परिसर और प्रधानमंत्री जिन सड़क मार्गों से गुजरेंगे, उन मार्गों को सजाया जा रहा है। समारोह में नृत्य, गायन, वादन की प्रस्तुति देने वाले कालाकारों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। शनिवार को 100 से अधिक नृत्य कलाकारों का एक दल महाकाल लोक में शिव स्तंभ के नजदीक अभ्यास करता नजर आया। कुछ कलाकार मंच बनाने को ट्रस्ट खड़ा करते और आकर्षक लाइट लगाते नजर आए। कुछ कलाकार हाथों में बांधे जाने वाले पचरंगी सूती धागे से नंदी द्वार के नीचे आकर्षक कलाकृति बनाते नजर आए। कलाकारों ने नईदुनिया से कहा कि पूरा परिसर मालवी लोक संस्कृति अनुरूप सजाना है। काफी काम कर लिया गया है। दो दिनों में नजारा यहां का बेहद खूबसूरत होगा। परिसर में कई जगह रंगोली सजाई जाएगी। दिन के मुकाबले रात का नजारा यहां देखने लायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!