Indore News : “पारिवारिक विघटन के कारण कमजोर हो रहे परिवार और समाज”

Indore News : माहेश्वरी समाज संयोगितागंज के संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवा संगठन के राष्टीय अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने किया संबोधित, उन्होंने कहा- समाज के वरिष्ठ लोगों को इन विघटन को रोकने के लिए सार्थक पहल करनी चाहिए।

Indore News : हमारे समाज में पारिवारिक विघटन की घटनाएं परिवार की व्यवस्था और समाज को कमजोर कर रही है। समाज के वरिष्ठजन को चाहिए कि वे इन घटनाओं को रोकने के लिए सार्थक उपाय करें। इसके लिए युवाओं को अपने संस्कारों से अवगत कराने की आवश्यकता है।

यह बात अखिल भारतीय सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने माहेश्वरी भवन नौलखा में कही। वे माहेश्वरी समाज संयोगितागंज द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि परिवार ही एक नहीं रहा तो समाज को विघटन से रोकना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि चरित्रवान लोग ही समाजसेवा में अग्रणी होना चाहिए।

सेवा के मौके को अवसर की तरह लेना चाहिए – समाज सेवा का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए। यह एक ईश्वर प्रदत्त गुण है जो माहेश्वरी समाज में भगवान शिव और पार्वती की कृपा से आए हैं। सेवा के गुणों को हर व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए जो लोग कार्य कर रहे हैं वे ही सेवा शब्द के साथ न्याय कर रहे हैं। सेवा एक ऐसा माध्यम जिसके जरिये दूसरे की सहायता और स्वयं का कल्याण होता है। इस कल्याणकारी कार्य हर एक को करनी चाहिए। यह अलग अलग रूप में की जाती है। इसके स्वरूप भी कई प्रकार हैं। सेवा तन, मन ओर धन से स्वयं की क्षमतानुसार की जाती है। व्यक्ति को सेवा के मौके को अवसर की तरह लेना चाहिए। जैसे सेवा का अवसर मिले उसे पकड़ लेना चाहिए।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद – आायोजन में समाजसेवी रामअवतार जाजू, ईश्वर बाहेती, राजेश मूंगड़, भरत सारड़ा, रामेश्वरलाल असावा, ओमप्रकाश पसारी आदि उपस्थित थे। शुरुआत में संस्था अध्यक्ष मुकेश असावा, गोपाल लाहोटी एवं संजय चांडक ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मंत्री केदार हेड़ा ने किया। आभार दीपक भूतड़ा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!