Jabalpur Crime News : मां बनकर छात्रा की न्यायालय से कस्टडी ली और फिर देह व्यापार के लिए बनाया दबाव, प्रकरण दर्ज

न्यायालय से स्कूली छात्रा की बायोलाजिकल मां बनकर कस्टडी लेने के बाद महिला उसे भोपाल और मुंबई ले गई। जहां उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। छात्रा ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई।

जबलपुर, न्यायालय से स्कूली छात्रा की बायोलाजिकल मां बनकर कस्टडी लेने के बाद महिला उसे भोपाल और मुंबई ले गई। जहां उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। छात्रा ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। इसके बाद उसे रुपये लेकर उन्ही दंप​त्ति के पास भेज दिया गया, जहां वह पहले से रह रही थी। अब फिर से महिला और उसके सा​थी रुपयों की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद पीडि़त छात्रा ने संजीवनी नगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा वर्ष 2011 के पूर्व जबलपुर निवासी दंप​​त्ति के पास रहती थी। इसी बीच मुंबई निवासी तबस्सुम (परिवर्तित नाम) ने न्यायालय में मामला लगाया और खुद को छात्रा की बायोलॉजिकल मां बताते हुए उसकी कस्टडी मांगी। कोर्ट ने छात्रा की कस्टडी तबस्सुम को दे दी। तबस्सुम उसे लेकर मुंबई चली गई और छात्रा को बहन नजमा के यहां रखा था। वहां उसकी एक और बहन जरीन बानों और आसिफ खान भी रहते थे।

भोपाल में दुष्कर्म की को​शिश

 

करीब तीन साल तक छात्रा को मुंबई में रखा गया। इसके बाद तबस्सुम, जरीन बानो और आसिफ उसे भोपाल ले गए और देह व्यापार करने के लिए कहा। मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। आसिफ ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। तबस्सुम और जरीन ने उसे चुप रहने धमकी दी तो वह दहशत में आ गई। इसके बाद तबस्सुम, जरीन और ​आसिफ ने छात्रा के जबलपुर में रहने वाले माता-पिता से सम्पर्क किया। छात्रा को उनके पास भेजने के एवज रुपये लिए और उसे जबलपुर में छोड़ गए।

फिर ले गए भोपाल, दोबारा किया दुष्कर्म का प्रयास

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में तबस्सुम फिर से उसको अपने साथ भोपाल ले गई थी। दिसम्बर 2021 में आसिफ ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद उसे जबलपुर में रहने वाले माता-पिता के पास भेज दिया और फिर से तीनों रुपयों की मांग करने लगे। विगत 15 ​अक्टूबर को तबस्सुम, जरीन और आसिफ ने छात्रा के जबलपुर निवासी माता-पिता को फोन लगाकर रुपयों की मांग की और धमकाया था। संजीवनी नगर पुलिस ने मंगलवार को आरोपित तबस्सुम, जरीन और आसिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!