Gwalior Crime News: किशोरी से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, टोकने पर सीढ़ी से धक्का दिया

पनिहार क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पड़ोस में रहने वाला युवक देर रात उस समय छत पर पहुंच गया जब। छात्रा छत पर सो रही थी। इसी दौरान वह आया और छेड़छाड़ करने लगा।

 

ग्वालियर पनिहार क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पड़ोस में रहने वाला युवक देर रात उस समय छत पर पहुंच गया जब। छात्रा छत पर सो रही थी। इसी दौरान वह आया और छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ करने से जब उसे रोका तो उसने छात्रा को सीढ़ियों से धक्का देकर गिरा दिया। पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि सत्रह वर्षीय किशोरी अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रिंकू जाटव आया और अश्लील हरकत करने लगा। जब उसे तोका तो मारपीट की और सीढ़ियों से धक्का दे दिया। छात्रा के स्वजन जाग गए। इसके बाद वह भाग गया। स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। फिर एफ आई आर दर्ज कराई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

गोला का मंदिर स्थित सिमको तिराहे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला बाईक पर सवार थी। अज्ञात वाहन ने टक्वर मार दी। गोला का मंदिर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। मुरैना के जौरा के रहने वाले अशोक शर्मा अपनी पत्नी माला के साथ बाइक से ग्वालियर आ रहे थे। जैसे ही सिमको तिराहे पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्वर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर गिरे, महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उधर पुरानी छावनी इलाके में दोनों बाइक आपस में भिड़ गई।

पड़ोसी के घर में घुसा पटाखा, टोका तो वृद्घ को लाठी से पीटा

उटीला गांव में एक वृद्घ को पड़ोसी ने घर में घुसकर पीटा। वृद्घ के घर में पटाखा घुस गया था, इस पर उन्होंने पड़ोसी को पटाखा चलाने से रोका। जब पड़ोसी को रोका तो वह गुस्से में घर में घुस गया, उसने वृद्घ की मारपीट की और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। इस मामले में उटीला पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। उटीला थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि उटीला निवासी दिनेश पाठक बीते रोज अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपेंद्र गुर्जर ने पटाखा चलाया। पटाखा उछलकर दिनेश के घर में घुस गया। उनके कपड़े जल गए। इस पर उन्होंने दीपेंद्र को टोका। जैसे ही दीपेंद्र को टोका तो वह अपने साथी विकास, आकाश, विवेक, मानवेंद्र, मनीष और शैलेंद्र के साथ दिनेश के घर में घुस गया। दिनेश की मारपीट की। इतना ही नहीं उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर डाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!