Bhaidooj 2022: घर-घर छाया भाई-बहन के स्‍नेहपर्व का उल्‍लास, चित्रगुप्‍त मंदिरों में हो रहे अनुष्‍ठान, कलम-दवात पूजन

राजधानी में भाईदूज का पर्व उल्‍लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा रही हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। भाइयों द्वारा बहनों को उपहार दिए जा रहे हैं

 

राजधानी में गुरूवार को भाई दूज का पर्व उत्‍साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसके साथ ही दीपावली की दूज यानी यम द्वितीया के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व का समापन हो जाएगा। यम द्वितीया पर कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं। इस मौके पर चित्रगुप्त मंदिरों में चित्रगुप्त पूजा, हवन सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु धार्मिक अनुष्‍ठान, कलम-दवात का पूजन कर रहे हैं।

चित्रगुप्त पूजा का मुख्य आयोजन नेवरी स्थित चित्रगुप्त धाम में किया जाएगा। मंदिर में धार्मिक अनुष्‍ठान सुबह से शुरू हो गए हैं। दोपहर करीब एक बजे विशेष पूजन कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग समेत कायस्‍थ समाज के कई गणमान्‍य लोग शामिल होंगे। साथ ही कोटरा सुल्तानाबाद आराधना नगर स्‍थित चित्रगुप्त मंदिर में भी कार्यक्रम रखा गया है। कलम-दवात की पूजा होगी। इरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्यास की ओर से राम जानकी चित्रगुप्त मंदिर में यम द्वितीया के अवसर पर विशेष पूजा और हवन होगा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं को कलम वितरित की जाएगी

इसी प्रकार भाई दूज का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा रही हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। भाइयों द्वारा बहनों को उपहार दिए जा रहे हैं। इधर शहर के अलग-अलग इलाकों में कुछेक लोगों ने बुधवार को भी भाई-दूज मनाई। हालांकि मंगलवार को सूर्यग्रहण पड़ने से अधिकांश लोगों ने बुधवार को गोवर्धन-अन्‍नकूट पूजन पर्व मनाया और गुरुवार को भाई-दूज मना रहे हैं।

लगेंगे 56 भोग, होगी पूजा-अर्चना

 

 

राजा किशन राम पार्वती बाई न्यास एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से नेवरी मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान की सामूहिक आरती, एवं कलम-दवात का पूजन कर छप्पन-भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा। भोपाल जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल एवं सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था की ओर से चित्रगुप्त मंदिर 1100 क्‍वार्टर में कलम-दवात पूजन का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!