कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग की पीठ पर छुरा घोंपा, मोदी ने संवैधानिक दर्जा दिया- श‍िवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की भगवान श्रीकृष्ण से तुलना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था, जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ेगा, तब-तब मैं धरती पर आऊंगा और इसीलिए जब कांग्रेस का अत्याचार बढ़ा तो जनता को बचाने मोदी आए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने कट्टरवादी संगठन पीएफआइ को संरक्षण दिया। आज गर्व है कि पूरे देश में पीएफआइ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भौतिकता और अध्यात्म का समन्वय है हार्टफुलनेस सेंटर

मुख्यमंत्री हैदराबाद स्थित रामकृष्ण मिशन के नए मुख्यालय कान्हा शांति वनम में बनाए गए हार्टफुलनेस सेंटर में ध्यान सत्र में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग से युक्त उच्च गुणवत्ता की सड़कों की तकनीक को समझा। केंद्र का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य कमलेश दाजी हमें ज्ञान का प्रकाश व सद्मार्ग दिखाने आएं हैं। संस्थान ने रतलाम जिले के जावरा में बंजर भूमि को हरा-भरा करने का अभियान चलाया है। मध्य प्रदेश सरकार सभी गतिविधियों में पूरा सहयोग करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!