गुंडा पंजी में नामित गुण्डा एचएसएस लोगों की कैलारस थाने में कराई गई परेड

 

मुरैना,: होली के त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाने को लेकर थाना कैलारस में गुंडा परेड कराई गयी। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर कैलारस पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह परेड कराई गई।

इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। कैलारस थाना में टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में गुंडा परेड कराई गयी। गुंडा पंजी में शामिल असमाजिक तत्वों ने परेड किया। ऐसे लोगों के नामों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनके आचरण की भी जांच की गई। परेड में कैलारस थाना क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक दागी उपस्थित हुए। इस दौरान अधिकारियों ने दागी व्यक्तियों को सही तरीके से जीवन जीने की सलाह दी। उन्हें बताया गया है अच्छे चाल-चलन पर गुंडा पंजी से नाम हटाया भी जा सकता है। थाना प्रभारी ने अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए असामाजिक तत्वों की पहचान कर गुंडा पंजी तैयार करने का निर्देश जा रहा है। इस गुंडा पंजी में चोरी लूट में व शराब की तस्करी करने वाले, ब्लैक मेलर, मादक पदार्थों के तस्कर, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले, काला बाजारियों, दंगाइयों, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों, भोले-भाले छात्र-छात्राओं को भड़काने वाले, जुआरियों सहित बसों में बदमाशी करनेवालों का नाम शामिल है। मौके पर टी आई वेदेंद्र सिंह कुशवाह , उप निरी सोबरन यादव , सहायक उप निरी देव सिंह और थाना कैलारस समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!