श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मेला भ्रमण

 

भोपाल/ सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित माँ शारदा देवी मंदिर प्रागण में चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री सीताराम नाम जप 1008 कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को प्रातः 5 बजे रूद्र अभिषेक किया गया। बनारस के आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि सुता अभिषेक करने से घर में, कुटुम खानदान में किसी प्रकार के रोग, बीमारी नहीं आती है। असमय मृत्यु नहीं होती है इसका वेदों में उल्लेख है। श्री सीताराम नाम जप में राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं सभी यजमानों द्वारा शिवजी का सुता अभिषेक किया गया तत्पश्चात रामायण श्लोकों द्वारा यज्ञ शाला में आचार्य धीरेन्द्र मनीषी द्वारा वनवास गये प्रभु श्री राम का वृतान्त बताया गया। जिसमें मायावी सूर्पण्खा द्वारा राम पर मोहित होने कि तथा लक्ष्मण द्वारा सूर्पण्खा की नाक काटने का वृतान्त सुनाया गया। आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि वन में किस तरह मायावी रावण ने सीताजी का हरण किया। मंत्र उच्चारणों से आहुतियां दिलाई गई। श्री आचार्य धीरेंद्र मनीषी ने कहा कि सीता नवमी के अवसर पर सभी माताओं द्वारा सीताराम नाम जप महायज्ञ में लक्ष्मी जी की पूजा की जायेगी जिसमें काजू तथा कमल पुष्पों से उनका पूजन पूर्ण विधि विधान से किया जायेगा। आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने कहा कि धैर्य शौर्य तथा स्वाभिमान तथा सर्मपण की देवी जगतजननी सीता के तप और त्याग का रामायण में उल्लेख है कि किस तरह उन्होंने अपने पुत्री, पत्नि तथा माता के धर्म को निभाया है।

यजमानों ने की गुरू पूजा एवं आरती

यज्ञ शाला में पूर्ण आहुति के बाद राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी धर्म पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत, अरविंद सिंह टिंकू राजा तथा उनकी धर्मपत्नि सहित सभी यजमानों ने गुरू जी की आरती की इस अवसर पर गुरूजी ने सभी यजमानों को उपदेश देते हुये कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं भगवान श्री कृष्ण तथा राम ने भी मनुष्य अवतार लिया था उनके कर्म इतने अच्छे थे कि आज वह भगवान के रूप में पूजे जाते हैं परम तेजस्वी संत श्री आत्मानंददास जी त्यागी नेपाली बाबा ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों पर हमेशा ही ध्यान देना चाहिये जन हित, जन कल्याण परोपकार के कार्यों को करना चाहिये मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है इसलिये ईश्वर का ध्यान करें और जन कल्याण एवं जन सेवा करते रहें।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने किया मेला भ्रमण

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित भाजपा के पद अधिकारियों ने मेला भ्रमण किया। जहां राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने मेला में लगी दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की एवं दुकानों का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों के साथ श्री राजपूत ने मेला में लगी दुकानों की खाद्य सामग्री का लुत्फ ऊठाया इस अवसर पर क्षेत्रवासियों तथा बच्चों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री के साथ खूब फोटों खिंचाई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार आदि शामिल रहे।

रामलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

यज्ञ प्रागण में शाम को आयोध्या तथा चित्रकूट से आये कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जा रही है जहां पर आस पास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलीला की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुति से क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। संगीतमय रामलीला की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया एवं फूल वर्षा कर श्रीराम और सीता बने कलाकारों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह ठाकुर, मूरत सिंह राजपूत सहित यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं श्रद्धालुओं के साथ पुण्य लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!