कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ों’ पद यात्रा मुरार ब्लाॅक में निकाली गई

भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया हैःडाॅ. सिकरवार
ग्वालियर। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने, आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा समाज के सभी कमजोर वर्गों के लिए विकास का ताना-बाना तैयार करने और उसमें उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का अथक प्रयास किया। यह विचार आज ‘हाथ से हाथ जोड़ों’ पद यात्रा में 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने व्यक्त किये। आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मुरार ब्लाॅक में शाम 4 बजे वार्ड 26 के पुरानी कचहरी सुदामापुरी मुरार पर कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, ब्लाॅक पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा बृहद स्तर पर शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। यात्रा सुदामापुरी, पृथ्वीराज मार्ग, घासमण्डी, हरिजन बस्ती, खटीक मौहल्ला, अखाडा, रसाला बाजार की समस्त गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।
‘हाथ से हाथ जोड़ों’ पद यात्रा में आमजन से चर्चा करते हुये विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि एक मजबूत, लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान, बलिदान और गौरवशाली परम्परा के कारण ही भारत एक मजबूत अर्थवस्था और विश्‍वशक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को गुमराह करने, झूठे वादे कर वोट बटोरने, पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, ये मतदाताओं ने मानस बना लिया है।
‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चर्तुभुज धनोलिया, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्‍द्र चौहान, बृजेश शुक्ला, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, कुंती सगर, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, जसवंत शेजवार, रूपेश दुबे, अविनाश दीक्षित, आकाश वर्मा, अमन लक्षकार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!