भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी की बात क्यों नहीं करती:डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। आज हर वर्ग किसान, मजदूर, युवा, महिलायें, बुजुर्ग, युवा अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है, कांग्रेस इन वर्गो के हितो की रक्षा के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मेला ग्राउण्ड ब्लाॅक में आज शाम 4 बजे वार्ड 23 के द्वारिकाधीश मंदिर थाठीपुर पर कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, ब्लाॅक पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा बृहद स्तर पर शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। यात्रा गल्ला कोठार, द्वारिकाधीश काॅलोनी, भगवान काॅलोनी, अरब साहब की दरगाह के सामने की बस्ती की समस्त गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया ।
यात्रा के दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार ने जनता से चर्चा करते हुये कहा कि आम आदमी मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है और भाजपा नेता मजे कर रहे हैं, भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी की बात क्यों नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबो दिया है, विकास कार्य ठप पडे हैं। भाजपा देश तोड़ने की साजिश कर रही है, कांग्रेस भारत जोड़ रही है, भारत सर्वधर्म, सद्भाव, भाईचारा के लिए सारे विश्‍व में एक मिसाल कायम कर रहा है। लेकिन भाजपा नफरत और भय की राजनीति करके देश का अमन-शांती भंग कर रही है।
‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, रामअवतार जाटव, सत्यभान चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चर्तुभुज धनोलिया, पार्षद प्रमोद खरे, सुरेन्द्र साहू, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, सुधीर मण्डेलिया, डाॅ. कमलेश इंदौरिया, राजेश तोमर, सुनील रमपुरिया, श्रीमती सीमा समाधिया, कुंती सगर, माला मौर्य, रामसेवक माथुर, हरेन्द्र यादव, गोपाल ठेकेदार, ओमप्रकाश प्रजापति, राकेश कुशवाह, मनोज पाल, अविनाश गुप्ता, योगेश शिवहरे, राजीव शर्मा, गौतम कौशल, लवकेश पचौरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!