भाजपा अब 3 गुटो में बटी-शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा, शिवराज को एमपी कोई पसंद नहीं कर रहा-दिग्विजय सिंह

भोपाल/ मध्यप्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में नाराज नेताओं की बयानबाजी से एमपी के राजनीति खलबली मची है। इस दौरान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा में 3 गुट बन गये है। यह 3 गुट शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने भाजपा को चने खाकर बनाया, उनके परिवार धक्के खा रहे हैं। इस बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदार सबनानी ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने स्वीकार तो किया है कि कोई सोने की चम्मच लेकर भाजपा या जनसंघ में नहीं आया। कार्यकर्त्ता ने यहां परिश्रम किया, मेहनत की और पसीना बहाया और वास्तव में चने खाकर संघर्ष करके भाजपा को खड़ा किया है। ऐसे हालत में शिवराज कहते हैं कि अब कोई राजनीतिक नियुक्ति नहीं की जायेगी। अब चुनाव होगा। पूरे मध्यप्रदेश की जनता आगे आने वाले चुनाव में शिवराज को मुख्यमंत्री के रूप नहीं देखना चाहती है।
दिग्विजय सिंह ने बतायी तीन गुटों की परिभाषा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 20 साल में शिवराज भाजपा में मालम माल, 3 साल में महाराज भाजपा मामलम माल, इन दो भाजपा का उद़्देश्य ‘‘धन सेवा’’ है। जन सेवा नहीं है और तीसरी है-नाराज भाजपा, जिससे खून-पसीना बहाकर पहली 2 भाजपा को सत्ता सौंपी। लेकिन उन्हें धन सेवा से दूर रखा। केवल आदर्श का पाठ पढ़ाते रहे। वह ईमानदारी से भाजपा की सेवा करते रहे। परिणाम-अपने आसपास 3 वर्षो के भाजपाई नेताओं, उनके बच्चों और उनके परिवारों की हालत देख लें।
वहीं, दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा- 20 साल में ठेकेदार व दलाल मालामाल हो गये। जिन भाजपा व संघ के ईमान नेताओं कार्यकर्त्ताओं ने खून-पसीने से चने खाकर भाजपा को खड़ा किया। वह और उनके परिवार के लोग धक्के खा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!