हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मेला ग्राउण्ड ब्लाॅक में  वार्ड 22 के थाठीपुर चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा शुरू की। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। पद यात्रा पेट्रोल पम्प थाठीपुर चैराहा से मयूर मार्केट एवं अन्य सभी गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमसिंह दादा, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, पार्षद केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, श्रीमती वीणा भारद्वाज, सीमा समाधिया, डाॅ. कमलेश इंदौरिया, जसवंत शेजवार, सुधीर मण्डेलिया, आदित्य सेंगर, महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’, पोहप सिंह वर्मा, प्रीति शर्मा, कुंती सगर, पंचम भदौरिया, सुनील चंद्रवंशी, हरेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप जयंती पर निकले चल समरोह का किया जोरदार स्वागतः-
महाराणा प्रताप जयंती पर वीरागंना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से निकले विशाल चल समारोह का जे.बी. मंघाराम फैक्ट्री के सामने विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में पुष्‍प वर्षा कर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुमावली पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’, योगेन्द्र सिंह नौनेरा, राजा भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह तोमर, सागरनाती, राजेश तोमर, जहान सिंह तोमर, रवि शंकर राजावत, सत्यप्रकाश सिकरवार, आदित्य सिकरवार, ऋषि गोले आदि मौजूद रहे।

नारी सम्मान योजना के 1000 से अधिक फार्म भरवायेः-
16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्डों के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के 1000 से अधिक फार्म भरवाये गये। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता को नारी सम्मान योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी और भाजपा की करनी एवं कथनी के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!