डकैत गुड्डा गुर्जर के साथी ने चलाई पड़ोसी पर गोलियां, जवाब में दूसरे पक्ष ने भी की फायरिंग

ग्वालियर/डकैत गुड्डा गुर्जर के साथ एक साथी ने अपने ही पड़ोसी को टारगेट कर गोलियां चलाई। पड़ोसी की भांजी से वह जबरन दोस्ती करना चाहता था। इसी को लेकर जब पड़ोसी ने टोका तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाई। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की है।गोलीबारी में एक गाय को भी गोली लगी है। पनिहार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। इस मामले में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है, लेकिन गुड्डा गुर्जर का साथी अभी पकड़ा नहीं जा सका है।पता लगा है कि उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुए हैं। वह पवा गांव में ही छिपकर रह रहा था। वह पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र गुर्जर के रिश्तेदार साधु की भांजी से दोस्ती करना चाहता है। जब उसे इन लाेगों ने रोका तो गजेंद्र अपने साथियों के साथ आ गया। उसने यहां गोलियां चलाई।
जवाब में दूसरे पक्ष ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। इस घटना के दौरान एक गोली गाय को भी लग गई। गोली लगने से गाय घायल हो गई। गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पनिहार थाने की फोर्स यहां पहुंची। यहां जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि गजेंद्र गुर्जर गांव में अवैध उगाही भी करता है। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।

डकैत गुड्डा गुर्जर के साथी ने फायरिंग की। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोलियां चलाई। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। जल्द ही सभी आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!