पत्नियां थी कथावाचक की मौत की जिम्मेदार, आत्महत्या के लिए कर दिया मजबूर, अब FIR दर्ज

ग्वालियर/ जनकगंज इलाके में रहने वाले कथावाचक ने अपनी पत्नियों से ही प्रताड़ित होकर आत्महत्या की थी। पहली पत्नी ने उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जबकि दूसरी पत्नी भी घर में रोज क्लेश करती थी। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी।जनकगंज पुलिस को जांच के एक वीडियो मिला, जिसमें कथावाचक ने मरने से पहले रोते हुए अपनी व्यथा बताई थी। इसी आधार पर जनकगंज थाना पुलिस ने दोनों पत्नियों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।जनकगंज इलाके में रहने वाले कथावाचक धर्मेंद्र पुत्र पोखीलाल झा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कथावाचक ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी का नाम कोमल और दूसरी पत्नी का नाम नेहा है। कोमल ने उस पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी।

वह कोमल से अलग हो गया था और दूसरी शादी की

नेहा से शादी की, लेकिन जीवन में तनाव और बढ़ा गया। उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें एक वीडियो मिला। इसमें उसने दोनों पत्नियों की वजह से आत्महत्या करने की बात कही। उसने यह भी कहा कि पुरुषों के लिए भी कानून होना चाहिए। पुलिस ने कोमल और नेहा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें! चेहरा चमकाने के 5 सीक्रेट