मंत्री ने अटेर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम में 11 करोड़ 56 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

भिण्ड/सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार प्रगति के नए सोपान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में विकास की नई उपलब्धि प्राप्त की जा रही है। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल व रोजगार इत्यादि सुविधा आसानी से उपलब्ध हो रही है। चिकित्सा के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं से जररूत मंद लोगों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक ओर उप स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात जिले को मिली है यह हमारे लिए खुशी की बात है अपने आस-पास, निकटतम क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए दूर दराज जाने की जरूरत नहीं पडेगी।
पिछले कुछ ही वर्षों में राज्य सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में स्वर्णीम विकास किया है। जिससे आम जन को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध हो सकेंगी। लोगों को हो रही समस्याओं और परिस्थितियों को बदलने का काम राज्य सरकार ने किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास की पहचान बना है। यहां सड़कों का जाल बिछाया है। हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6 हजार रूपये के से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के भी 6 हजार रुपये मिल रहे हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को उपहार स्वरूप लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर अब 1250 कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षाबंधन मानने के लिए रू 250 रुपए की अतिरिक्त किश्त भी सभी लाड़ली बहनों के खाते में दी है।आगामी समय में योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रूपये तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रारंभ की हैं।
हर घर में शौचालय बनाया गया है। आज एक भी गांव ऐसा नहीं बचा है, जहां बिजली पहुंचनी बाकी हो। प्रदेश के साथ-साथ भिण्ड जिले को विकास की दौड़ में आगे ले जाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश आज विकास और समृद्धि का नया प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है।

अटेर क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा विकासखण्ड अटेर में कुल 11 करोड़ 56 लाख 64 हजार की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें ग्राम कुरथरा में 49.14 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र कुरथरा के भवन एवं स्टाफ आवास, ग्राम सकराया में 644.27 लाख की लागत से सकराया से रानी विरगवां पहुंच मार्ग लम्बाई 4.90 किमी., ग्राम बड़ेपुरा में 326.94 लाख की लागत से बडेपुरा से सिद्व बाबा मंदिर पहुंच मार्ग लम्बाई 3.10 किमी., ग्राम सपाड़ में 49.14 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र सपाड के भवन एवं स्टाफ आवास, ग्राम रमा में 87.15 लाख की लागत से रमा से दक्षिणी माता मंदिर पहुंच मार्ग लम्बाई 1.10 किमी. का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!