राहत: सस्ते मिलेंगे चना, सेब, मसूर दाल; भारत ने आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर खत्म किया अतिरिक्त शुल्क

भारत ने चना, दाल और सेब सहित लगभग आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। इससे अब यह वस्तुएं भारत में सस्ते भाव में उपलब्ध होंगे। इस शुल्क को 2019 में कुछ स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने के अमेरिका के फैसले के जवाब में लगाए गए थे। उस समय कुल 28 अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाए गए थे। यह कदम 9-10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा से पहले उठाया गया है। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना वित्त मंत्रालय ने 5 सितंबर को एक अधिसूचना में कहा, चना, दाल (मसूर), सेब, छिलके वाले अखरोट और ताजा या सूखे बादाम, छिलके वाले बादाम सहित अन्य उत्पादों पर शुल्क हटा दिया गया है। इन पर 10 से 20 फीसदी तक और 7 रुपये किलो से 20 रुपये किलो तक का शुल्क लगाया गया था। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों ने छह डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) विवादों को समाप्त करने और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक शुल्क हटाने का फैसला किया था। देश में सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होंगे उत्पाद चना, दाल और सेब सहित लगभग आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर से अतिरिक्त शुल्क हटाने से देश में ये वस्तुएं अब सस्ते भाव पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, यह भारत के लिए फायदे का सौदा है, क्योंकि इसके बदले अमेरिकी बाजार में घरेलू इस्पात व एल्यूमिनियम उत्पादों को बाजार पहुंच मिलेगी। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। सरकार ने राज्यसभा में दी थी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!