Bhopal News: राजधानी में जीरो वेस्ट आधारित गणेशोत्सव की पहल, विसर्जन के बाद बांस-बल्लियों से बनाए जाएंगे ट्री गार्ड

गणेशोत्‍सव के दौरान पूजा में उपयोग होने वाले फूलों को एकत्र करने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष वाहन चलाए जा रहे।

भोपाल, राजधानी में जीरो वेस्ट गणेशोत्सव मनाने की पहल की गई है। इसके लिए नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव समितियों को पांडाल में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पूजन सामग्री को उपयोग के बाद अलग एकत्र करने के साथ दो अलग-अलग डस्टबिन रखने की समझाइश दी जा रही है। वहीं पूजा में उपयोग होने वाले फूलों को एकत्र करने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष वाहन की व्यवस्था भी की गई है। वहीं विसर्जन के बाद मूर्ति से निकले बांस-बल्लियों का उपयोग ट्री गार्ड बनाने में किया जाएगा। इस सबके साथ नगर निगम की कोशिश यही है कि गणेशोत्‍सव मनाने के क्रम में कोई भी चीज बेकार न जाए और हरेक का बेहतर उपयोग हो सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति नगर निगम के कर्मचारी पांडालों में जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। गीला और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए दो डस्टबिन पांडाल के आसपास रखने की समझाइश दी जा रही है। वहीं शहर के सभी पांडालों से एक वाहन द्वारा फूलों को एकत्र कर इसका गुलाल बनाया जाएगा। झांकियों एवं पंडालों से निकलने वाले निर्माल्य पूजन सामग्री पृथक रखने की व्यवस्था की गई है। इसके संग्रहण हेतु विशेष वाहन भी लगाए गए हैं, जो प्रतिदिन निर्माल्य सामग्री एकत्र कर एम्स के पास स्थित कम्पोस्ट पिट पर पहुंचा रहे हैं। यहां इन सामग्रियों से खाद बनाई जाएगी। मूर्ति विसर्जन के समय भी घाटों पर एक पात्र रखा जाएगा, जिसमें निर्माल्य सामग्री विसर्जित की जाएगी। विसर्जन के बाद जो बांस आदि बचेंगे, उनसे ट्री गार्ड बनाए जाएंगे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!