रायपुर में पत्‍नी ने लोहे की राड से हमलाकर पति की हत्या की: अवैध संबंध के शक में रोजाना होता था दोनों के बीच विवाद

Raipur News: रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ कॉलोनी एक महिला ने लोहे की राड से मारकर अपने पति की हत्या कर दी।

रायपुर। Raipur News: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ कॉलोनी एक महिला ने लोहे की राड से मारकर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पति अपनी पत्‍नी के चरित्र पर संदेह करता था। इससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। पति की हरकत से परेशान होकर पत्‍नी ने पति की हत्‍या कर दी।

बीच आए दिन विवाद होता था।

चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच आज भी विवाद हुआ। पति-पत्‍नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुस्‍से में आकर मोती साहू ने पति पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!