Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मध्‍य प्रदेश के 502 प्रतिनिधि करेंगे मतदान

Congress President Election: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज सुबह 10 से शाम चार बजे तक डाले जाएंगे वोट। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी हैं। दोनों प्रत्याशियों ने बनाए चार-चार मतदान अभिकर्ता।

 

Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव में प्रदेश के 502 पार्टी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतपत्रों को सीलबंद कर पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी हैं। दोनों ने चार-चार मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए गए हैं। मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री जेपी धनोपिया, महेन्द्र सिंह चौहान और अजय चौरड़िया को अभिकर्ता बनाया है। वहीं, शशि थरूर के अभिकर्ता प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, संतोष परिहार और भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह बनाए गए हैं। मतदान के लिए प्रदेश प्रतिनिधियों को आवंटित क्रम के अनुसार केंद्र आवंटित किए गए हैं। खड़गे को जिस तरह से वरिष्ठ पार्टी नेताओं का समर्थन मिला है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश से अधिकतर प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त होगा।

 

भोपाल पहुंचेंगे मतपत्

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में सूचना दे दी है। सभी को निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा जारी फोटो परिचय पत्र लेकर मतदान के लिए आना होगा। मतपत्र सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे।

निर्वाचन अधिकारी पहुंचे

मतदान कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खूटियां, सहायक निर्वाचन अधिकारी क्रांति शुक्ला, चक्रवर्ती शर्मा और तरुण त्यागी भोपाल पहुंच गए हैं। मतदान की पूरी प्रक्रिया गुप्त रहेगी। किसी को भी मतपत्र दिखाने की अनुमति नहीं है। प्रतिनिधियों के बैठने के लिए परिसर के मुख्य द्वार के पास व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें! चेहरा चमकाने के 5 सीक्रेट