MP Weather Update: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, दाे दिन में पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार

MP Weather Update:रायसेन, छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जाे शहर का इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। अभी दाे–तीन दिन तक तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहने की संभावना है।

MP Weather Update: भाेपाल  बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान सितरंग बांग्लादेश के तट से टकराने के बाद कमजाेर पड़ गया है। इसका मध्य प्रदेश के मौसम पर किसी तरह का काेई असर नहीं दिखा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक वर्तमान में ऐसी काेई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिससे मध्य प्रदेश का मौसम प्रभावित हाे। साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है

तापमान में गिरावट हाेने लगी है। इसी क्रम में प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन एवं छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया। राजधानी में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जाे शहर का इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। अभी दाे–तीन दिन तक तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान सितरंग बांग्लादेश के तट से टकराने के बाद कमजाेर पड़ गया है। वर्तमान में वह असम के आसपास कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। उधर उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्राें में पिछले दिनाें हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ने लगी है। हवाओं का रुख उत्तरी हाेने के कारण मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट हाेने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहने से आसमान साफ बना हुआ है। हवाओं का रुख भी उत्तरी बना रहने के कारण सर्दी बढ़ने लगी है। अभी दाे–तीन दिन तक तापमान में गिरावट हाेने के आसार हैं। 30 अक्टूबर काे एक पश्चिमी विक्षाेभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में कुछ बढ़ाेतरी हाेने लगेग

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!