Barwani News: दो खेतों में कपास की फसल के बीच की जा रही थी गांजे की खेती

Barwani News: छह क्विंटल 97 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद। दो आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज। पाटी पुलिस ने आरोपित सरदार पुत्र जंगलिया निंगवाल निवासी ग्राम कंड्रा, सरपिया पुत्र नानसिग निगवाल निवासी ग्राम कंड्रा आरोपितों को पकड़ा है।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दो खेतों में गांजे की खेती करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।इन आरोपितों से 6 क्विंटल 97 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।जब्त गांजे का बाजार मूल्य 69 लाख 77 हजार 500 रूपये आकलन किया गया है।खेतों में कपास की फसल के बीच में गांजे की खेती की जा रही थी।

पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि पाटी पुलिस ने आरोपित सरदार पुत्र जंगलिया निंगवाल निवासी ग्राम कंड्रा, सरपिया पुत्र नानसिग निगवाल निवासी ग्राम कंड्रा आरोपितों को पकड़ा है।इनके कब्जे से गांजे के 836 पौधे जिनका वजन 6 क्विंटल 97 किलो 750 ग्राम है जब्त किए गए। इसकी बाजार में कीमत 69 लाख 77 हजार 500 रूपये हैं।

नशामुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी पाटी रामकृष्ण लौवंशी ने पाटी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ पर लगाम लगाने के लिए एक टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंड्रा खेडा फलिया में सरदार और उसके भाई सरपिया द्वारा उनके हिस्से कि कब्जे वाली भूमि पर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखने की बात सामने आने पर दबिश दी।

 

कपास के खेत में गांजे के हरे पौधे लगे हुए मिले।आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस बनाया गया।इसी तरह ग्राम कंड्रा में मुखबिर की सूचना पर आरोपित सरपिया बारेला निवासी खेड़ा फलिया कंड्रा के कब्जे वाले खेत में सर्चिग कर कुल 603 नग गांजे के हरे पौधे जिनका कुल वजन 4 क्विंटल 23 किलो 900 ग्राम जब्त किए गए। दोनों आरोपितों का अपराधिक रिकार्ड देखा जा रहा है।आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!