MP Weather Update: देश में सबसे ठंडा रहा रायसेन, शुक्रवार से रात का तापमान बढ़ने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मूकश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना है। उसकी तीव्रता कम रहने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है।

साथ ही हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी रहने से रात के तापमान में सिहरन बनी हुई है। चार नवंबर को एक अन्य तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इस वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेंगे। हालांकि इस मौसम प्रणाली के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी होने के आसार हैं। इस पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद सात नवंबर से हवा का रुख उत्तरी होने से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी।

मंगलवार को देश में पांच सबसे ठंड शहर

 

शहर तापमान प्रदेश

 

रायसेन 11.5 मध्य प्रदेश

 

सीकर 11.6 राजस्थान

 

मंडला 12.0 मध्य प्रदेश

 

नौगांव 12.1 मध्य प्रदेश

 

मलाजखंड 12.5 मध्य प्रदे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!