भोपाल में ‘आप’ की हुंकार, केजरीवाल बोले – एक मौका दे दो, बिजली, इलाज सब फ्री कर दूंगा

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में चुनावी शंखनाद कर दिया। केजरीवाल और मान अपराह्न करीब 03 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे। ‘आप’ की इस मेगा सभा में प्रदेशभर से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं। सभा स्‍थल पर सुबह तकरीबन 11 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह जून, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित हैं।

‘आप’ को मौका दो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा – केजरीवाल

यहां प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘आप’ के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं मप्र की सबसे बड़ी समस्या मामा है। मप्र में सरकारें बेची-खरीदी जाती हैं। चुनाव के बाद एक पार्टी विधायक बेचती है दूसरी खरीदती है। कांग्रेस को वोट दो या भाजपा को। सरकार मामा की बनती है। इस बार झाड़ू पर वोट दे देना समस्या खत्म।

केजरीवाल ने कहा कि सिंगरौली में ट्रेलर देखा था अब फिल्म दिखाएंगे। कांग्रेस व भाजपा को 45 साल 20 साल मौका दिया पर कुछ नहीं किया। इस बार आप को देकर देख लो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली के लोगों ने मुझे 49 दिन.का मौका दिया था फिर प्यार हो गया। दिल्ली की बात पंजाब पहुंची तो वहां भी हमें सरकार बनी। एक मौका दे दो, बिजली फ्री दूंगा। स्कूल का कायाकल्प किया। मप्र वालों एक मौका देकर देखो, बच्चों का भविष्य बना दूंगा। दिल्ली में 50 लाख तक का इलाज मुफ्त। मप्र मौका दे तो उन्हें भी मुफ्त इलाज दूंगा। दिल्ली में 12 लाख को नौकरी दी, पंजाब में 27 हजार को। मप्र का युवा मौका दे तो सबको नौकरी देंगे। कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। पहले धर्म की राजनीति थी, हमने काम की राजनीति शुरू की। आजादी के बाद से किसी ने स्कूल नहीं बनाए। हमें काम करना आता है। गुजरात में घुस गए 2027 में सरकार बना लेंगे। सत्येंद्र जैन ने बिजली मुफ्त दी। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमाल कर दिया। शानदार भवन है। लोग निजी स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में डाल रहे हैं। दोनों को प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। देश का प्रधानमंत्री कम पढ़ा लिखा होगा तो कोई भी बुद्धू बना देगा। जो अफसर कहेंगे, वही कर देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मप्र में व्यापमं घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री को व्यापमं नहीं दिखाई दिया। लोगों ने कई घोटालों के दस्तावेज दिए। भाजपा भ्रष्टाचार करने से मना नहीं करती, बस पार्टी में आकर करो। पंजाब के सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेज दिया। हमारे विधायक को भी गिरफ्तार करवा दिया। हम अपने वालों पर कार्रवाई की हिम्मत रखते हैं। मप्र में झाड़ू लगेगी, पर मेहनत करनी पड़ेगी।

राज्‍यों के हक मारे जा रहे – भगवंत मान

इससे पहले पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मप्र की स्थिति पंजाब से मिलती जुलती है। हमारे यहां भी मालवा है। समस्याएं भी मिलती जुलती हैं। एक साल पहले पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के वादों पर भरोसा कर हमें चुना। हमने 26,749 युवा को नौकरी दी। हमने करेप्शन के खिलाफ मुहिम चलाई। सैकड़ों रिश्वतखोर जेल में हैं। बस नीयत का फर्क है। सच्ची नीयत वाले नेताओं की कमी रह गई, वो भी हो जाए तो यह देश विश्व में छा जाए। भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अच्छे काम करने वालों के पीछे पड़े हैं। वे चाहते हैं बच्चे न पढ़ें । क्योंकि ऐसा हुआ तो लोग सोच समझकर वोट देने लगेंगे। उन्‍होंने एलआइसी को खतरे में डाल दिया। वो साथ घूमता है। तेल, रेल और भेल बेच दिया। राज्यों के हक मारे जा रहे हैं। जीएसटी में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। नोटबंदी में 150 लोगों की मौत हो गई।

भगवंत मान ने कांग्रेस के बारे में कहा कि ये तो अब एक्सचेंज हैं। उन्हें वोट लगा देना चाहिए कि सस्ते रेट पर विधायक बिकते हैं।

भाजपा-कांग्रेस को ‘आप’ से खतरा, इसलिए बदनाम कर रहे

इससे सभा स्‍थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीएस जून, आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमने गुजरात, पंजाब, दिल्ली और गोवा में चुनाव लड़ा। अब मप्र की बारी है। मप्र में ‘आप’ के दूसरी पार्टी में विलय होने का कोई सवाल नहीं। जो पार्टी आगे बढ़ने लगती है, उसके घर ईडी, सीबीआइ पहुंचने लगती है। हमारी पार्टी के सभी नेता पाक साफ हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस को ‘आप’ से खतरा है, इसलिए बदनाम किया जा रहा है। सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि आज मप्र के बेहतर भविष्य की नीव रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!