भाजपा सरकार जनता को असली मुद्धों से भटकाने एवं भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

ग्वालियर। भाजपा सरकार जनता को असली मुद्धों से भटकाने एवं भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। विकास व प्रगति के साथ मंहगाई, बैरोजगारी और भ्रष्टाचार पर बात नहीं कर रही है। आम जनता लगातार बढ रही मंहगाई से परेशान है और भाजपा ने जनहित के मुद्धों पर आंख और मुंह बंद कर लिया है। कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के उत्थान के साथ गरीब कल्याण की बात रखती है। यह विचार आज 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार वार्ड क्रमांक 25 एवं 27 के कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये। आज ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मुरार के वार्ड क्रमांक 25 में सुबह 10 बजे राॅयल ग्रीन गार्डन एस.एल.पी काॅलेज मुरार एवं वार्ड क्रमांक 27 में सायं 6 बजे श्रीकृष्ण वाटिका मुरार में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, रूपेश दुबे, वृदांवन मेवार, श्रीमती इंदिरा मंगल, श्रीमती किरण नागरानी, सतेन्द्र सिकरवार, राहुल गुर्जर, प्रतीक जैन ‘लालू’ राजेश पाल, दीपक पचैरी, श्रीमती रामवती जसैया, गोपीलाल भारतीय, सुभाषचंद जैन, बद्रीप्रसाद अहिरवार, जसवंत शेजवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Pokemon Quiz with answers बड़ा चौंकाने वाला क्विज! अभी देखें Powerpuff Girls Quiz कितने सही जवाब देंगे आप? Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Teen Titans Go Quiz बड़ा चौंकाने वाला गेम, क्या आप जीतेंगे?