कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 155 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

ग्वालियर। साहब मेरी उम्र तो 26 साल हो गई है, पर लम्बाई मात्र साढ़े तीन फीट है। मेरे वालिद का इंतकाल हो चुका है। मुझे मदद की जरूरत है। यह फरियाद सलमान खान ने जन-सुनवाई में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह से की। जन-सुनवाई में सलमान खान को सहारा मिला है। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 155 से अधिक लोग अपनी – अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे थे।

ग्वालियर शहर के अवाड़पुरा क्षेत्र से कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में मदद की आस में पहुँचे सलमान की फरियाद को कलेक्टर श्री सिंह ने सहृदयता के साथ सुना। उन्होंने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिए कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जल्द से जल्द सलमान के लिये सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजूर करें।
दु:खी मन से कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचे सलमान खान पेंशन मिलने का पक्का भरोसा पाकर खुशी-खुशी अपने घर लौटे। कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें अन्य प्रकार की मदद का भी भरोसा दिलाया है।
मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में पहुँचे सभी 155 फरियादियों की समस्यायें कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री एच बी शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में 120 आवेदन दर्ज किए गए। शेष आवेदन सीधे ही विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण के लिये दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!