हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा

ग्वालियर।  16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मेला ग्राउण्ड ब्लाॅक में वार्ड 22 के डबल हाथरस रेसटोरन्ट थाठीपुर चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा शुरू की। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। पद यात्रा डबल हाथरस रेस्‍टोरेन्ट थाठीपुर चौराहा से शुरू होकर मधुवन काॅलोनी, नेहरू काॅलोनी, न्यू नेहरू काॅलोनी, गोदाम बस्ती अन्य सभी गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमसिंह दादा, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, पार्षद केदार बरहादिया, प्रमोद खरे, श्रीमती वीणा भारद्वाज, सीमा समाधिया, डाॅ. कमलेश इंदौरिया, जसवंत शेजवार, आदित्य सेंगर, सुधीर मण्डेलिया, प्रीति शर्मा, कुंती सगर, पंचम भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें!