सूरत कोर्ट में सजा को चुनौती देने जा रहे राहुल, हिरासत में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता

गुजरात / लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी सोमवार को सूरत कोर्ट के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष से मिलने के 1 घंटे बाद राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सूरत जा रहे हैं।

– राहुल गांधी के समर्थन में भरुच से सूरत जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के सपोर्ट में हाथों में पोस्टर लिए हैं।

– केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाचार एजेंसी ANI से से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कई बार पिछड़ों का अपमान करने का काम किया है। इस बात का दुख है कि कांग्रेस ने माफी मांगना तो दूर, दबाव बनाने और डराने का काम कर रही है। ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्रियों को काम-काज छुड़ाकर, इस काम पर लगाया है।

– कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सूरत के लिए एक फ्लाइट में सवार हुए।
– राहुल गांधी मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरज जा रहे हैं। Video उनके फ्लाइट में सवार होने से पहले इंडिगो बस का है। उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस के नेता भी हैं।

जानिए क्या है मोदी सरनेम केस

मालूम हो कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मोदी उपनाम को लेकर कर्नाटक के कोलार में 2019 में की गई टिप्पणी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने कोलार की रैली में राहुल गांधी के ललित मोदी, नीरव मोदी आदि भगोड़ों का नाम लेते हुए की गई टिप्पणी कि “कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी होता है?” को मोदी समाज के लिए अपमानजक बताते हुए मानहानि का मुदकमा दायर किया था। चूंकि इस मामले में राहुल को दो साल की सजा सुनाई गई, इसकी वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Top 5 Best Laptop: देखते ही ख़रीद लोगे,जल्दी करो! Top 5 Super Cars : भारत में मौजूद टॉप 5 सुपरकारें! World Dance Day : आओ मिलकर नाचें! चेहरा चमकाने के 5 सीक्रेट