एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की संगोष्ठी आयोजित – 27

एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की संगोष्ठी आयोजित

एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर कार्यक्रम आयोजित – भाजपा द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में किया गया। जिसे उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने संबोधित किया।
उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

यह अभियान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि शासन की निरंतरता एवं विकास की गति को भी सुनिश्चित करेगा, आज देश में अलग-अलग राज्यों के आम चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं।

इससे एक बड़ी राशि तो खर्च होती ही है, साथ ही देश की जनता का काफी समय बर्बाद होता है। चुनाव से पूर्व आचार संहिता लग जाती हैं, और उस दौरान विकास संबंधित सारी योजना ठप पड़ जाती है। कुल मिलाकर विकास की तमाम गतिविधियों पर ब्रेक लग जाता है। ऐसे में अगर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर कार्यक्रम लागू होता है तो देश और देश की जनता का समय और पैसा दोनों का बचत होगी।

Chief Minister Dr. Yadav
जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि साल भर चुनाव होते हैं, जिससे विकास ठप हो जाता है। एक राष्ट्र-एक चुनाव पर होने से विकास कार्यों को पंख लगेंगे और सरकारी व्यवस्थाओं का दोहन भी रुकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देखा है, उसे हम सब को मिल कर साकार करना है

एक राष्ट्र एक चुनाव

एक राष्ट्र एक चुनाव पर देश और देश की जनता का समय और पैसा दोनों का बचत होगी- श्री नारायण सिंह कुशवाह
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर से विकास कार्यों को पंख लगेंगे- श्री जयप्रकाश राजौरिया

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर हो जाने से देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सबकी सहमति से एक राष्ट्र में एक चुनाव हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि दूरदर्शी सुधार है। यह केवल नीतिगत बदलाव नहीं है, यह विकसित भारत का मार्ग है। कार्यकर्ताओं को इस मिशन को जमीनी स्तर पर ले जाना चाहिए, ताकि यह एक वास्तविक जन आंदोलन बन सके।

उन्होंने कहा, बार-बार चुनाव होना देश के लिए एक बड़ी समस्या, एक बड़ा मुद्दा बना है। विगत 30 वर्ष में भारत में एक भी साल ऐसा नहीं गया जब चुनाव न हुआ हो। यानी लगातार 30 वर्षों से भारत में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कहीं कोई नया परिवर्तन होता है तो उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देश और दुनिया के इतिहास को देखें तो हमेशा परिवर्तन की शुरुआत युवाओं ने की है। मेरा मानना है कि भविष्य में देश की राजनीति बदलेगी और उसकी भी शुरुआत आने वाले दिनों में युवा ही करने वाले हैं।
संगोष्ठी को पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने भी संबोधित किया।

एक राष्ट्रीय एक चुनाव पर संगोष्ठी की रूपरेखा जिला संयोजक श्री रामेश्वर भदौरिया ने रखी।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री धर्मेंद्र नायक ने एवं आभार मंडल अध्यक्ष श्री अमर कुटे ने व्यक्त किया।

Chief Minister Dr. Yadav
इस मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सिंह नवीन चौधरी, पार्षद श्री मोहित जाट, मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, श्री कौशलेन्द्र राजावत, श्री गोपाल गांगिल, श्री सुनील भदौरिया, श्री राहुल राजपूत, श्रीमती सपना पाल, श्री सत्येंद्र तोमर, श्री नरेंद्र चौहान, श्री मनोज भार्गव, श्री भूपेंद्र राजपूत, श्री किशोर राठौड़, श्री मनोज वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की संगोष्ठी आज
एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर विधानसभा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा की संगोष्ठी 28 अप्रैल को आयोजित होंगी।

एक राष्ट्र एक चुनाव पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा की संगोष्ठी का आयोजन 28 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे होटल प्रहलाद इन पड़ाव पर किया जा रहा है। जिसमें केबिनेट मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

10 Tips for Healthy Eyes-आँखों का रखें ख्याल,अपनाएं ये तरीके Doraemon Quiz बड़ा खुलासा: क्या आप सच्चे फैन हैं? अभी जानें! iPhone के गजब राज Mario का बड़ा खुलासा: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है? Naruto Quiz: क्या आप असली फैन हैं? चौंकाने वाला टेस्ट अभी देखें! Pokemon Quiz with answers बड़ा चौंकाने वाला क्विज! अभी देखें Powerpuff Girls Quiz कितने सही जवाब देंगे आप? Scooby Dooby Doo Quiz क्या आप सही जवाब दे पाएंगे? Shinchan Quiz: क्या आप सारे जवाब जानते हैं? Teen Titans Go Quiz बड़ा चौंकाने वाला गेम, क्या आप जीतेंगे?